फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tired of Professor harassment, the student left the exam

प्रोफेसर के उत्पीड़न से तंग छात्रा ने छोड़ी परीक्षा, एक ने काटी नस

Sun, 04 Feb 2018 04:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 04 Feb 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
Tired of Professor harassment, the student left the exam
पीड़ित छात्रा

मेरठ में चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में प्रोफेसर के उत्पीड़न से तंग आकर डिप्रेशन में आई छात्रा ने परीक्षा छोड़ दी। इस मामले में अभी तक प्रोफेसर के खिलाफ जांच पूरी नहीं हो पाई है। कैंपस में इस घटना की चर्चा जारों पर है। खुफिया विभाग ने भी प्रोफेसर के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मामला दो संप्रदाय का होने के चलते पूरा प्रकरण संवेदनशील है। 

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में पीजी की एक छात्रा के भाई ने एक फरवरी को कुलपति से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि कश्मीर निवासी एक प्रोफेसर काफी समय से छात्रा का मानसिक उत्पीड़न कर रहा था। छात्रा विभाग का मामला होने की वजह से चुप्पी साधे थी। हाल ही में उत्पीड़न के चलते छात्रा इतने डिप्रेशन में आ गई कि उसे अस्पताल तक में भर्ती कराना पड़ गया। इस मामले में कुलपति ने समिति बनाते हुए जांच के आदेश दिए थे। शनिवार को छात्रा का पेपर था, लेकिन डिप्रेशन के कारण वो परीक्षा नहीं दे पाई। प्रोफेसर के दूसरे संप्रदाय और कश्मीर का होने की वजह से पूरा मामला बेहद संवेदनशील है। फिलहाल मामले में अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


एक छात्र काट चुकी है नस 
इससे पहले साइकोलॉजी विभाग की एक छात्रा दुर्गा भाभी छात्रावास में हाथ की नस काट चुकी है। इस मामले में वार्डन ने विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों तक को सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : युवती के साथ अश्लील हरकतें, कपड़े फाड़े, विरोध करने पर भाई को पीटा

छात्रा से छेड़छाड़, चांटा मारा, स्कूटी गिराई 

Tired of Professor harassment, the student left the exam
युवती से छेड़छाड़

परीक्षितगढ़ पुलिस ने छेड़छाड़ की घटना पर ऐसे पर्दा डाल दिया जैसे किसी पंचायत का फैसला हो। एक छात्रा से बाइक सवार युवक ने सरेआम छेड़छाड़ की। चांटा मारने के बाद भी छात्रा की स्कूटी को ठोकर मारकर गिरा दिया। 

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र निवासी इंटर की यह छात्रा 26 जनवरी को स्कूटी से जा रही थी। बहलोलपुर मार्ग स्थित जनसेवा केंद्र के पास पहुंची ही थी। इस बीच बाइक सवार एक युवक पीछे से आया। आरोपी युवक ने पहले तो छात्रा पर अश्लील कमेंट्स किए। फिर बाइक से पीछा करते हुए स्कूटी सवार छात्रा को चांटा मार दिया। छात्रा स्कूटी से गिरने से बची। इस दौरान दो अन्य युवक भी पास में खड़े थे। कुछ देर बाद आरोपी बाइक मोड़कर लाया और पैर मारकर स्कूटी को गिराता हुआ निकल गया। इस दौरान आरोपी के दोनों साथी वहां पैदल मौजूद थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। करीब बीस मिनट बाद आरोपी युवकों ने एक जनसेवा केंद्र पर पहुंचकर छात्रा और एक अन्य युवती को धमकी देते हुए कहा कि यदि थाने में शिकायत की तो घर से निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। इस घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने थाने में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

वायरल के बाद हुई कार्रवाई
घटना का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी मंजिल सैनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस को जमकर हड़काया और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर ग्राम कुलीपुर निवासी विशाल, राजन, शिविक चौधरी और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों के यहां दबिश देकर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के परिजन पीड़ित छात्रा के परिजनों पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। पुलिस पीड़ित छात्रा को बयान के लिए महिला थाने ले गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed