{"_id":"5f27b9af8ebc3e9ff366db7f","slug":"man-shot-dead-in-baghpat-on-the-day-of-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में पुलिस को चुनौती दे रहे अपराधी, बागपत में रक्षाबंधन के दिन युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में पुलिस को चुनौती दे रहे अपराधी, बागपत में रक्षाबंधन के दिन युवक की गोली मारकर हत्या
Mon, 03 Aug 2020 12:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
murder in bnaghpat
- फोटो : amar ujala
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। सोमवार को बागपत जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मौके पर ही मौजूद है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के कोतवाली क्षेत्र मेंगाधी गांव निवासी रवित (25) पुत्र सुरेंद्र सोमवार सुबह गांव के बाहर पुलिया के पास खड़ा हुआ था। गांव के ही दूसरे पक्ष के युवकों ने उसे घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव की स्थिति बन गई। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस जांच में जुटी है। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/