फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man shot dead his cousen his sister and her boyfriend in baghpat

यूपी: आन की खातिर चचेरे भाई ने बहन समेत लीं दो जान, परिजनों ने बेटी का शव लेने से किया इनकार

Thu, 25 Jul 2019 04:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Jul 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
Man shot dead his cousen his sister and her boyfriend in baghpat
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत में आन की खातिर अंजाम दिए गए दोहरे हत्याकांड के बाद दिनभर नई बस्ती में सन्नाटा पसरा रहा। मृतक गफ्फार के परिजनों ने आबिद के अलावा उसके पिता और दो भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुठभेड़ के मामले में आबिद पर मुकदमा दर्ज किया। परिजनों ने यास्मीन की लाश लेने से इंकार कर दिया। मृतका के मामा मोर्चरी पहुंचे और शव को लेकर बड़ौत में ही सुपुर्द ए खाक किया। 
विज्ञापन


नई बस्ती में यास्मीन (47) और गफ्फार (51) की हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गफ्फार के भाई सत्तार पुत्र नियाजुद्दीन ने अख्तर उसके बेटे आबिद, राशिद और जावेद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की ओर से आबिद के खिलाफ दूसरा मुकदमा मुठभेड़ का दर्ज कराया गया है। पुलिस मंगलवार की रात मुठभेड़ में आबिद को गिरफ्तार कर चुकी है। आबिद को पुलिस ने जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

जिला कारागार के अस्पताल में आबिद का उपचार चल रहा है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पोस्टमार्टम के बाद गफ्फार के परिजन शव को ले गए और बड़ौत में ही सुपुर्द ए खाक कर दिया। यास्मीन का शव लेने के लिए परिजन नहीं पहुंचे। शामली के कांधला से उसके मामा मोर्चरी पहुंचे और उन्होंने शव को सुपुर्दगी में लिया। मोर्चरी से शव को बड़ौत लेकर जाकर सुपुर्द ए खाक कर दिया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आबिद से बरामद हुई चोरी की बाइक
सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा ने बताया कि आबिद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से तमंचा, दो खोखे एवं एक जिंदा कारतूस मिला है। 

दरोगा जाहिद खान पर चला दी थी गोली
पुलिस का कहना है कि आबिद ने मुठभेड़ के दौरान दारोगा जाहिद खान पर गोली चला दी थी। बुलेट प्रूफ जैकेट होने के कारण जाहिद खान की जान बच गई।

नई बस्ती में सन्ना, यासमीन के जनाजे में नहीं गया कोई
नई बस्ती में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। यास्मीन के जनाने में बस्ती के लोग नहीं पहुंचे। गफ्फार के घर पर दिनभर लोगों की आवाजाही रही। 

Man shot dead his cousen his sister and her boyfriend in baghpat
आरोपी आबिद - फोटो : अमर उजाला

क्या था मामला
नई बस्ती की रहने वाली यास्मीन की शादी मुजफ्फरनगर के भौरा कलां थाना क्षेत्र के सावटू नंगला निवासी सरफराज के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया।

यास्मीन गफ्फार के घर पर किराए का कमरा लेकर रहने लगी। जहां उसके गफ्फार से नजदीकी संबंध बन गए। परिजनों ने विरोध किया तो उसने मकान बदल दिया। इसके बावजूद दोनों का मिलना जुलना लगा रहा। मंगलवार रात यास्मीन के चचेरे भाई ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

यासमीन को दो और गफ्फार को मारी थी एक गोली
यास्मीन की दो गोली मारकर हत्या की गई है, जबकि गफ्फार को एक गोली मारी गई थी। वारदात के बाद हमलावर ने जो भी सामने आया, उस पर भी तमंचा तान दिया था। मोहल्ले के लोग यास्मीन के व्यवहार और चाल-चलन से परेशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed