{"_id":"61025aac8ebc3e092c6225a3","slug":"man-shot-dead-by-crooks-in-falavada-meerut-while-he-was-sleeping-at-her-sisters-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाश : मेरठ के फलावदा में बहन के घर सो रहे युवक को गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ बदमाश : मेरठ के फलावदा में बहन के घर सो रहे युवक को गोलियों से भूना
Thu, 29 Jul 2021 01:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:07 PM IST
सार
युवक देर रात वह घर के बाहर आंगन में सो रहा था, जहां उसकी अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के बहसूमा थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि युवक अपनी बहन के घर पर आया हुआ था। वह बुधवार को बहन के घर पर ही सो रहा था जहां उसकी अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर दौड़े और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार फलावदा निवासी 35 वर्षीय संजय पुत्र राजेंद्र अपनी बहन के घर गांव झिंझाड़पुर आया हुआ था। बुधवार देर रात वह घर के बाहर आंगन में सो रहा था जहां उसकी अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर युवक की बहन और उसके परिजन बाहर की ओर भागे, जहां संजय खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। आनन फानन में परिजन घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।