{"_id":"62ee0df726ea313ec9584d72","slug":"man-set-himself-on-fire-at-commissionerate-park-meerut-hospitalized-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कमिश्नरी चौक पर व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कमिश्नरी चौक पर व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती, मचा हड़कंप
Sat, 06 Aug 2022 12:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:15 PM IST
सार
मेरठ में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के मामले में पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर कमिश्नरी चौक पर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के हाथ से केरोसिन की बोतल छीनकर आग बुझाई और व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में कमिश्नरी पार्क पर नौचंदी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर आत्मदाह का प्रयास किया। व्यक्ति ने शनिवार सुबह कमिश्नरी पहुंचकर खुद पर केरोसिन उंडेलकर आग के हवाले कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के हाथ से केरोसिन की बोतल छीनकर आग बुझाई और व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि व्यक्ति का घरेलू विवाद चल रहा है जिसे लेकर वह पुलिस की कार्रवाई से नाराज चल रहा था। आज सुबह उसने कमिश्नरी पहुंचकर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: मां ने बच्ची को कोख में नौ माह पाला, बेदर्द व्यवस्था ने ली मासूम की जान, भावुक कर देगी गर्भवती की आपबीती
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नौचंदी थानाक्षेत्र निवासी वसी उल्लाह (50) का मकान के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। वह कई बार पुलिस से मदद मांग चुका है लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर शनिवार सुबह वसीउल्लाह कमिश्नरी चौक पर पहुंच गया और अर्धनग्न होकर केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत शख्स के शरीर से आग बुझाई और उसके हाथ से केरोसिन की बोतल छीनी। इसके बाद व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया।