{"_id":"5ee7d9943329761dbf72184d","slug":"man-returned-from-delhi-did-not-get-entry-in-his-home-in-meerut-caus-of-fear-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खौफ में दिल्ली से लौटे युवक को घर में नहीं मिली एंट्री, फिर लेना पड़ा ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खौफ में दिल्ली से लौटे युवक को घर में नहीं मिली एंट्री, फिर लेना पड़ा ये फैसला
Tue, 16 Jun 2020 01:57 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में मवाना थानाक्षेत्र के गांव खाता निवासी व्यक्ति दिल्ली की विजय कॉलोनी में टेलरिंग करता है। वह बीती रात गांव लौटा। बताया कि बुखार के चलते परिजनों ने कोरोना के डर से उसे घर में नहीं ठहरने दिया।
इस पर ग्राम प्रधान ने उसे स्कूल में ठहरा दिया। सुबह में इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। जिस पर एबुलैंस गांव पहुंची तथा उसे सीएचसी ले आई। उसे बुखार की शिकायत होने पर मेरठ रेफर कर दिया। सीएचसी प्रभारी का कार्य देख रहे डॉ. कपिल धामा ने बताया कि उसे बुखार था, इसलिए मेरठ रेफर कर दिया है।
संक्रमित के परिजनों को क्वारंटीन नहीं किया
निलौहा की महिला कोरोना पोजेटिव पाई गई है। शाम तक स्वास्थ्य विभाग ने न तो उसके परिजनों को क्वारंटीन किया और न ही उसके घर के आसपास के इलाके को सील किया।
विज्ञापन
निलौहा निवासी एक महिला नर्सिग होम में काम करती है। वह रविवार को कोरोना पॉजिटिव मिली।
ग्राम प्रधान भीम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम शाम के समय आई तथा महिला के परिजनों को घर में ही क्वारंटीन करने की बात कर रही थी। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया तथा कहीं ओर क्वारंटीन करने के लिए कहा। इसके बाद टीम लौट गई।
इस संबंध में सीएचसी के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. कपिल धामा ने बताया कि टीम भेजकर लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला 15 दिन से गांव में नहीं आई है। फिर भी परिजनों को क्वारंटीन कर जांच कराई जाएगी।