फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man posing as CBI officer dupes doctor of Rs 23.98 lakh

Meerut News: सीबीआई अधिकारी बनकर चिकित्सक से ठगे 23.98 लाख रुपये

Sun, 19 Oct 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Man posing as CBI officer dupes doctor of Rs 23.98 lakh
कंकरखेड़ा। सरधना रोड स्थित एवीएस अस्पताल संचालक मोहम्मद शादाब से फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर दो आरोपियों ने 23.98 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने आरोपियों पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सैनिक विहार बी-पॉकेट निवासी मोहम्मद शादाब खान ने बताया कि उनका सरधना रोड स्थित एवीएस अस्प्ताल है। उनके पास मोहम्मद आदिल निवासी जसड़ सुल्तान नगर का आना-जाना था। आदिल ने उन्हें एक व्यक्ति दीपक कुमार निवासी दिल्ली शाहदरा से मिलवाते हुए उसे सीबीआई अधिकारी बताया था। आरोप है की दीपक ने नीट की परीक्षा व सरकारी कॉलेज में दाखिला दिलाने की बात कही थीं। पीड़ित के दोस्त की बेटी भी नीट की तैयारी कर रही थी तो उन्होंने श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) निवासी पीर अरशद हुसैन की आरोपियों से मुलाकात करा दी। आरोपी ने काम कराने के नाम पर 55 लाख रुपये की मांग की थी। दोस्त ने उनके पास रुपये भेजे और उन्होंने दीपक एवं उसके सहयोगी फिरोज के खाते में 14 अगस्त 2025 को 19 लाख और 19 अगस्त को 3.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जबकि कई बार में दीपक और फिरोज के खाते में कुल 23.98 लाख रुपये भेजे थे। मगर रुपये देने के बाद भी नीट की परीक्षा में दोस्त की बेटी पास नहीं हुई। पीड़ित ने आरोपियों से परीक्षा को लेकर बात की थी। आरोप है कि दीपक ने पीड़ित के साथ फोन पर अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। जब दीपक से रुपये मांगे तो उसने उन्हें लौटाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने अक्तूबर के पहले सप्ताह में एसपी के समक्ष शिकायत दी थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed