Meerut: बर्थडे पार्टी में युवक की हत्या, 25 किलोमीटर दूर मवाना खुर्द में मिला शव, दोस्तों पर शक
मेरठ में बर्थडे पार्टी में गए हिस्ट्रीशीटर अंकित गुर्जर का शव 25 किमी दूर मवाना खुर्द में मिला। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का शक जताया, पुलिस जांच में जुटी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के गंगानगर थाने के हिस्ट्रीशीटर का मवाना खुर्द में शव पड़ा मिला। वह बीती रात दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था। परिजनों ने दोस्तों के खिलाफ मवाना थाने में तहरीर दी है। गंगानगर थाना क्षेत्र के न्यू मीनाक्षीपुरम गली - 4 में 27 वर्षीय अंकित उर्फ आदि गुर्जर परिवार के साथ रहता था। वह खुद और उसके पिता कमल सिंह ई-रिक्शा चलाता था।
परिजनों के अनुसार अंकित गुरुवार सुबह 8 बजे घर से ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। शाम 8 बजे पत्नी दिव्या ने फोन किया। उसने बताया कि सलारपुर में रोहन जाट का जन्मदिन पार्टी चल रही है, 1 घंटे बाद आ जाएगा। पत्नी ने 10 बजे फिर फोन किया तो उसने जल्द आने की बात कही।
रात 12.30 बजे फोन बंद हो गया। दोस्त शिवम पंडित को फोन किया तो उसका नंबर भी नहीं लगा। छोटे भाई अंकुर ने काफी तलाश की। शुक्रवार सुबह 10 बजे दोस्त शिवम का फोन आया। उसने बताया कि रात कुछ लड़कों ने अंकित और मुझे गाड़ी में डाल लिया। मुझे ट्रांसलेम कॉलेज के पास फेंक गए, वहीं अंकित को कार में डाल कर ले गए।
यह भी पढ़ें: Independence Day: 52 सेकंड थमा शहर, मेरठ में 100 से ज्यादा स्थानों पर गूंजा सामूहिक राष्ट्रगान
8 साल पहले शादी, बीते 9 अगस्त को ही मनाया था बेटी का बर्थडे
परिजनों ने बताया कि घर में पिता कमल, मां पुष्पा, पत्नी दिव्या और 7 साल की बेटी खुशी छोटा भाई अंकुर और उसकी पत्नी और दो शादीशुदा बहने है। अंकित और पिता कमल ई रिक्शा चलते थे। छोटा भाई किसी का कार ड्राइवर है। बीते 9 अगस्त को ही बेटी खुशी का घर में जन्मदिन मनाया था। जिसमें शामिल होने प्रयागराज से उनके ससुराल पक्ष के लोग भी आए थे। धूमधाम से जन्मदिन मनाया था।
दोस्तों के फोन बंद आ रहे
परिजनों के अनुसार रोहन जाट, शिवम पंडित उसके दोस्त थे। रात में भी अंकित उन्हीं के साथ था। रोहन जाट सलारपुर का है। शिवम इंचौली के सैनी गांव का है और परतापुर में किराए पर रहता है। घटना के बाद से वह कमरा खाली करके लापता है। वही रोहन जाट भी नहीं हाथ आया है।
अंकित पर गंगानगर थाने में 7 मुकदमे
गंगानगर थाना प्रभारी के मुताबिक अंकित उर्फ आदि पर गंगानगर थाने में सात मुकदमे दर्ज हैं। शुक्रवार दोपहर में अंकित के परिजन थाने पर आए थे उन्होंने बताया कि वह लापता है। मवाना पुलिस ने एक शव मिलने की जानकारी दी थी। जब हमने उन्हें फोटो दिखाया तो भाई अंकुर ने उसकी पहचान अंकित के रूप में की।