फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man murder in meerut, family denied to postmortem, Ruckus, meerut news

मेरठ के सदर में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, हंगामा

Wed, 25 Nov 2020 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Nov 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Man murder in meerut, family denied to postmortem, Ruckus, meerut news
murder in meerut - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सदर बाजार थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत पत्ता मोहल्ला निवासी सुनील यादव( 45) की मंगलवार रात्रि  करीब एक बजे मौत हो गई। सुनील यादव की पत्नी को बच्चों के साथ अलग रहती है। मां और दूसरा भाई बबलू अलग रहते थे।

विज्ञापन

एएसपी कैंट डॉ. ईरज राजा का कहना है कि सुनील के परिजनों ने अपने एक रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सुनील का अपने रिस्तेदारों से प्रॉपर्टी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed