फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man murder his friend for extramarital affairs with his wife in Muzaffarnagar UP

यूपी: पत्नी से अवैध संबंध नहीं थे बर्दाश्त, तो दोस्त को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2020 11:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
man murder his friend for extramarital affairs with his wife in Muzaffarnagar UP
murder in muzaffarnagar - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवक की उसके ही दोस्त ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। युवक पांच नवंबर से लापता चल रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर शव बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार दांव भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुआड़ा रोड निवासी धर्मवीर ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि उसका बेटा गुड्डू उर्फ रोबिन (40) पांच नवंबर  से लापता है। उसने आशंका जताई थी कि गुड्डू के दोस्त मोहल्ले के ही बंटी ठाकुर और उसकी पत्नी ज्योति पर बेटे को लापता करने की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी बंटी ठाकुर को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की।
विज्ञापन


पूछताछ में बंटी ठाकुर ने पुलिस को बताया कि उसने गुड्डू की हत्या दाव से प्रहार कर की है। बाद में उसके शव को बुआड़ा रोड पर ही ट्रांसफार्मर के पास कपड़े में लपेट कर फेंक दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्यारोपी की निशानदेही से शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया, तो परिजनों ने भी शव की पहचान अपने बेटे गुड्डू उर्फ रोबिन के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि गुड्डू उर्फ रोबिन की हत्या बंटी ठाकुर ने पत्नी से अनैतिक संबंध के चलते की है। गुड्डू एक दुकान पर नौकरी करता था, जबकि बंटी फल आदि का ठेला लगाता है। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता धर्मवीर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हत्यारोपी से अभी पूछताछ जारी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed