{"_id":"5cebb6a7bdec22072f0a0b9e","slug":"man-injured-on-a-salon-while-he-was-taking-a-haircut-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुजफ्फरनगर में सैलून पर बाल कटवाते हुए घायल हुआ शख्स, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुजफ्फरनगर में सैलून पर बाल कटवाते हुए घायल हुआ शख्स, ये है पूरा मामला
Mon, 27 May 2019 03:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 27 May 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर में एक शख्स उस वक्त अचानक घायल हो गया जब वह नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था। आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक के पिता ने पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
बुढ़ाना कस्बे के कांधला रोड़ का रहने वाला वसीम सुबह करीब नौ बजे नाई की दुकान पर बाल कटवाने गया था। यहां पर बैठा कस्बा निवासी गुड्डू त्यागी देशी तमंचे को जांच रहा था कि अचानक गोली चल गई और वसीम के घुटने में जा लगी। गोली लगने से वसीम बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने वसीम को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं आरोपी गुड्डू त्यागी मौके से फरार हो गया। घायल युवक वसीम के पिता अब्बास ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है। युवका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/