फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man hanged himself from the railing after Finance company sealed his house for not paying loan in Meerut

Meerut: लोन न चुकाने पर मकान सील करने पहुंची टीम तो बेटी संग दूसरी मंजिल पर लटका पिता, मचा हड़कंंप

Wed, 08 Nov 2023 03:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Nov 2023 03:09 PM IST
सार

मेरठ में एक व्यक्ति का मकान फाइनेंस कंपनी ने सील कर दिया तो व्यक्ति ने बेटी संग खुद को दूसरी मंजिल की रेलिंग पर फंदा बनाकर लटका लिया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस के हाथ पांव फूल गए।

विज्ञापन
Man hanged himself from the railing after Finance company sealed his house for not paying loan in Meerut
मकानी की दूसरी मंजिल पर लटका पिता और उसकी बेटी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में जाकिर काॅलोनी में लोन का बकाया वसूलने आए फाइनेंस कंपनी के स्टाफ को देखकर बकाएदार पिता और उसकी बेटी दूसरी मंजिल की छत से लटक गए।

विज्ञापन


गले में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर पिता ने छत से लटककर सुसाइड करने की धमकी दी। इस पर फाइनेंस कंपनी स्टाफ और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। बाद में टीम ने उसे समझाया और सेटलमेंट के लिए दो दिन का समय दे दिया। टीम ने नीचे के हिस्से को सील कर दिया है।
विज्ञापन


जाकिर कॉलोनी के रहने वाले खलील पुत्र शरीफ ने सात साल पहले 100 गज के मकान पर शुभम फाइनेंस कंपनी से आठ लाख रुपये का लोन लिया था। मंगलवार को फाइनेंस कंपनी का स्टाफ पुलिस को लेकर खलील का घर सील करने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी स्टाफ का आरोप था कि खलील ने लोन की रकम अब तक अदा नहीं की है। उस पर 8 लाख की मूल रकम और ब्याज सहित 34 लाख रुपए बकाया हैं। कंपनी स्टाफ पुलिस की मदद से खलील के घर को सील करने लगा तो खलील अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ मकान की छत पर चढ़ गया और दो मंजिला छत पर लोहे की रेलिंग से बेटी संग लटक गया और सुसाइड करने की धमकी देने लगा। 

लोहिया नगर इंस्पेक्टर का कहना है कि फाइनेंस कंपनी ने मकान का नीचे का हिस्सा सील कर दिया है। और बकाएदार को सेटलमेंट के लिए दो दिन का वक्त दिया है। 

देखें वीडियो: 
लोन न चुकाने पर मकान सील करने पहुंची टीम तो बेटी संग दूसरी मंजिल पर लटका पिता 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed