{"_id":"616b11bb14ae7f082038d796","slug":"man-from-saharanpur-died-in-terrorist-attack-went-to-work-in-pulwama-family-mourns","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आतंकी हमले में सहारनपुर के शख्स की मौत, मजदूरी करने गया था पुलवामा, परिजनों में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आतंकी हमले में सहारनपुर के शख्स की मौत, मजदूरी करने गया था पुलवामा, परिजनों में पसरा मातम
Sat, 16 Oct 2021 11:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:24 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मजदूरी करने गए शख्स की आतंकी हमले में मौत हो गई। वह वहां लकड़ी छिलाई-कटाई का काम करते थे। आतंकियों ने पेट में कई गोलियां मारीं। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के दौरान सहारनपुर के रहने वाले सगीर अहमद (58 वर्षीय) की मौत हो गई। वह जिस मकान में में किराए पर रहते थे, उसी में घुसकर आतंकियों ने गोलियां बरसाईं। सगीर अहमद के पेट में गोलियां लगीं, जिस कारण उन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
उनकी मौत की खबर मिलने पर सहारनपुर में रह रहे परिवार में मातम पसर गया। सगीर अहमद पुत्र बुंदू हसन का परिवार सहारनपुर शहर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला सराय हिसामुद्दीन में रहता है। क्षेत्रीय पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि सगीर अहमद लकड़ी की छिलाई और कटाई का कार्य करते थे। वह एक साल पहले ही सहारनपुर से पुलवामा के एजाज अहमद वानी की फर्म में काम करने गए थे।
विज्ञापन
पेट में मारीं गोलियां
शनिवार शाम को एजाज अहमद वानी की फर्म के कर्मचारी शमशु जमा ने परिवार को कॉल करके इस घटना के बारे में जानकारी दी और बताया कि आतंकी हमले के दौरान गोलियां लगने से सगीर अहमद की मौत हो गई है। उन्होंने फोन पर कहा कि अभी शव का पोस्टमार्टम होगा, इसलिए परिवार के दो सदस्यों को उन्होंने जम्मू आने के लिए कहा।
विज्ञापन
पत्नी, बेटी और बेटों का रो रोकर बुरा हाल
सगीर अहमद के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा चार बेटी और एक बेटा जहांगीर हैं। सबसे छोटी बेटी शोबी अविवाहित है। जैसे ही परिवार को उनकी मौत होने के बारे में पता चला तो परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोग भी उनके मकान पर पहुंचे और घटना पर दुख जताया। पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि यूपी के लोगों को रोजगार के लिए जम्मू कश्मीर जाना पड़ रहा है और अपनी जान गवां रहे हैं। यदि यूपी के दस्तकारों को यही उचित काम मिल जाए तो जम्मू-कश्मीर जाने की जरूरत ही ना पड़े।