{"_id":"650e518cbc7166e9d202ab46","slug":"man-dies-in-live-in-was-staying-with-a-woman-of-another-community-by-changing-his-name-2023-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: लिव इन में रह रहे सराफ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दूसरे समुदाय की महिला के साथ नाम बदलकर रह रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: लिव इन में रह रहे सराफ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दूसरे समुदाय की महिला के साथ नाम बदलकर रह रहा था
Sat, 23 Sep 2023 08:16 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 23 Sep 2023 08:16 AM IST
सार
मोदीनगर में एक महिला के साथ लिव इन में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह चिकित्सक के पास उपचार कराने मेरठ से आया था
बताया गया कि युवक दूसरे समुदाय की महिला के साथ नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
लिव इन रिलेशनशिप।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोदीनगर की देवेंद्रपुरी कॉलोनी स्थित चिकित्सक के पास उपचार कराने मेरठ से आए सराफ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सराफ दूसरे समुदाय की महिला के साथ नाम बदलकर मेरठ में लिव इन में रहता था। सराफ की पत्नी और लिव इन पार्टनर ने एक दूसरे पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लिव इन पार्टनर की तहरीर पर तीन के खिलाफ सराफ को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
कृष्णानगर कॉलोनी निवासी दीपक कुमार की कस्बा निवाड़ी में सराफ की दुकान थी। इस दौरान दीपक की दोस्ती दूसरे समुदाय की महिला से हो गई। इसके बाद दीपक ने अपना नाम बदलकर राशिद रख लिया और महिला मित्र के साथ मेरठ में लिव इन में रहना लगा।

गुरुवार को महिला के साथ वह मोदीनगर के निवाड़ी मार्ग स्थित देवेंद्रपुरी कॉलोनी स्थित चिकित्सक के पास उपचार कराने आया था। तभी सूचना पाकर दीपक की लीगल पत्नी और बच्चे व अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए। महिला का आरोेप है कि परिजनों ने कार के शीशे तोड़कर दीपक उर्फ राशिद को अगवा कर लिया और उसकी हत्या कर दी।
लिव इन पार्टनर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से दोनों महिलाओं ने दीपक की हत्या करने की शिकायत की। दीपक की पत्नी ने कहा कि उसका पति काफी समय से धर्म बदलकर उक्त महिला के साथ रहा रहा था। महिला ने ही पति को जहरीला पदार्थ दिया है, जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई।
एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मेरठ निवासी महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।