फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man died in a Road accident on under construction Delhi Saharanpur highway in Baghpat

बागपत: निर्माणाधीन हाईवे पर हादसे में मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

Tue, 16 Jul 2019 06:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Jul 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Man died in a Road accident on under construction Delhi Saharanpur highway in Baghpat
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लधवाड़ी मोड़ के पास से एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


बिनौली थाना क्षेत्र के दरकावदा गांव निवासी इखलाक (25) पुत्र हुसैन शाह कुकर व गैस का चूल्हा ठीक कर परिवार का पालन पोषण करता था। चाचा मोहम्मद यामीन ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत से वह बाइक द्वारा घर लौट रहा था।

विज्ञापन

 

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लधवाड़ी मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई फुरकान ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार रोरिया ने बताया कि वाहन का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चार साल पहले हुई थी शादी
इखलाक की शादी चार साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी आबिदा चार माह की गर्भवती है। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। सबसे बड़ा भाई फुरकान, उससे छोटा इरफान, उससे छोटा इखलाक और सबसे छोटा इलियास है। सभी भाई मजदूरी करते है। 

पोस्टमार्टम में देरी पर परिजनों ने किया हंगामा
मोर्चरी पर मृतक इखलाक के परिजनों ने पोस्टमार्टम में देरी करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मोबाइल फोन द्वारा सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा से शिकायत की। सीएमओ के निर्देश पर चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद परिजन शांत हुए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर लेकर चले गए।

हेलमेट होता तो बच जाती इखलाक की जान
इखलाक हेलमेट नहीं पहने हुए था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई। यदि वह हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed