{"_id":"5ec3a3e48ebc3e90795ffed4","slug":"man-died-due-to-mud-slide-in-saharanpur-brother-narrow-ascaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: मिट्टी की ढांग गिरने से युवक की मौत, बाल-बाल बचा भाई, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: मिट्टी की ढांग गिरने से युवक की मौत, बाल-बाल बचा भाई, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 19 May 2020 02:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 May 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार दोपहर नकुड़ थानाक्षेत्र में अचानक मिट्टी की ढांग गिरने से एक युवक दब गया। साथ मौजूद बड़ा भाई बाल बाल बचा। शोर मचाने पर दबे युवक को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी 30 वर्षीय कर्मसिंह मंगलवार की सुबह करीब सात बजे अपने बड़े भाई मांगेराम के साथ शेरमऊ शुगर मिल के पास एक खेत से ट्रेक्टर-बुग्गी में मिट्टी भरवा रहा था। बताया जाता है कि अचानक मिट्टी की एक बड़ी ढांग कर्मसिंह के ऊपर गिर गई और वह मिट्टी में दब गया।
विज्ञापन
बड़े भाई मांगेराम के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तुरंत ही सीएचसी ले गये। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कर्मवीर नकुड़ में एक पंसारी की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
सुबह के समय वह अपने भाई व पिता पालसिंह के साथ खेती आदि के काम में भी हाथ बटाता था। मृतक कर्मसिंह के एक तीन वर्ष व एक दो महीने का पुत्र है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया है।