फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man demanding Rs 5 crore extortion money from exporter killed in police encounter

Meerut News: निर्यातक से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाला पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Thu, 02 Apr 2026 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Man demanding Rs 5 crore extortion money from exporter killed in police encounter
पचास हजार का इनामी था हापुड़ निवासी आशू उर्फ मोंटी
विज्ञापन

एसटीएफ मेरठ और मुरादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/मेरठ। सिविल लाइंस क्षेत्र के प्रेम नगर स्थित वजीर चंद्र एक्सपोर्ट के मालिक एवं निर्यातक अरशू ढल से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बदमाश की पहचान आशू उर्फ मोंटी के रूप में हुई है। वह हापुड़ के हाफिजपुर थानाक्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी था। उस पर 50 हजार का इनामी था। मेरठ एसटीएफ और मुरादाबाद की संयुक्त टीमों ने यह कार्रवाई की। मोंटी पर अलग-अलग थानों में दर्ज 36 मुकदमे में से नौ मेरठ के हैं। एसटीएफ एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि उसने साल 2014 में सरूरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर रजापुर में जिला पंचायत सदस्य मीतन के भाई चेतन की हत्या कर दी थी।

मुरादाबाद के सिविल लाइंस के रामगंगा विहार स्थित शुभम ग्रीन विला निवासी अरशू ढल की कांठ रोड पर प्रेम नगर में वजीरचंद एक्सपोर्ट फर्म है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 12 मार्च की रात 8:08 बजे उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से मिस कॉल आई थी। इसके एक मिनट बाद व्हाट्सएप पर दोबारा कॉल आई। निर्यातक ने कॉल रिसीव की तो सामने वाले ने गाली गलौज शुरू कर दी। निर्यातक ने कॉल काट दी। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप मैसेज किया और पांच करोड़ का इंतजाम करने को कहा। एक्सपोर्टर का कहना है कि 14 मार्च की दोपहर 2:31 बजे आरोपी ने फिर से मैसेज किया और कहा कि तुम आशू उधम को नहीं जानते हो। इसके बाद जान से मारने की धमकी भरा मैसेज भेजा था। इसके अगले ही दिन बाइक सवार बदमाशों ने फर्म के गेट पर पहुंचकर फायरिंग की थी। इस मामले में गार्ड उमेश की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आशू पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। सिविल लाइंस पुलिस के अलावा एसटीएफ भी उसकी तलाश में लगी थी। बुधवार की रात आरोपी बदमाश आशू रंगदारी की रकम लेने मुरादाबाद पहुंचा था। सिविल लाइंस क्षेत्र में इस्लाम नगर रोड पर पोस्टमार्टम हाउस के पास बदमाश मौजूद था। टीमों ने उसे घेरने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश को दो गोली लगीं और वह मौके पर ही गिर गया। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आशू उर्फ मोंटी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed