{"_id":"6110b3808ebc3ef3960c48a8","slug":"man-dead-body-hanged-on-a-tree-after-murder-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शामली में युवक की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शामली में युवक की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया
Mon, 09 Aug 2021 10:24 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:24 AM IST
सार
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला शव
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल में 25 वर्षीय युवक का शव गांव के प्राथमिक विद्यालय में फांसी पर लटका मिला है। परिजनों ने गांव के चार लोगों पर घर से बुलाकर हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।
जाानकारी के अनुसार गांव निवासी भूरा उर्फ शिवम पुत्र राजेश शर्मा रविवार रात को घर के बराबर वाले मकान में सोने गया था। सुबह करीब पांच बजे लोगों ने उसका शव विद्यालय में फांसी पर लटका देख परिजनों को सूचना दी । मौके पर परिजन पहंचे।
ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों का कहना है कि युवक के पैर जमीन पर टिके हुए थे, जिससे उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।