फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man dead body found in a drain in lisarigate Meerut today Morning

Meerut : नाले में सफाई के दौरान अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, दो घंटे बाद पुलिस ने की पहचान

Thu, 27 Oct 2022 03:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Oct 2022 03:45 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में आज सुबह नाले की सफाई के दौरान युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त क्षेत्र निवासी युवक के रूप में की है। पुलिस के अनुसार मृतक नशे का आदी था।

विज्ञापन
man dead body found in a drain in lisarigate Meerut today Morning
sp city Meerut - फोटो : amr ujala

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में आज सुबह नाले की सफाई के दौरान नाले में पड़े शव को देखकर सफाईकर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव की पहचान कराई। बताया गया कि मृतक लिसाड़ीगेट निवासी सुहैल है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में आज सुबह आशियाना काॅलोनी में हरि के पुल के नजदीक नाले की सफाई के दौरान अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव देखकर राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर सीओ कोतवाली लिसाड़ी गेट पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह हरि के पुल पर नाले के पास निगम की टीम नाले की सफाई कर रही थी। इसी दौरान नाले में शव देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर निकट पुलिस ने राहगीरों की मदद से शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि करीब दो घंटे बाद शव की पहचान सुहैल (36) पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी आशियाना काॅलोनी थाना लिसाड़ीगेट मेरठ के रूप में हुई। वहीं जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतक नशे का आदी था। वहीं शव मिलने की सूचना पर एसपी सिटी पीयुष सिंह ने बताया कि मृतक सुहैल एक सप्ताह से अपने घर नहीं गया था। परिजनों को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed