फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man caught in CCTV in lisari gate Meerut teasing a girl child

यूपी: मेरठ के लिसाड़ीगेट में सरेराह मासूम के साथ युवक ने की छेड़छाड़, वीडियो वायरल

Mon, 22 Jul 2019 02:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Jul 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
man caught in CCTV in lisari gate Meerut teasing a girl child
नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाती आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक मासूम से छेड़छाड़ करते युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। छह दिन तक चक्कर कटाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो परिजनों ने युवक के फोटो वायरल कर दिए। वहीं किसी ने इस घटना की पूरी वीडियो की वायरल कर दी। अब पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


घटना 16 जुलाई रात करीब 9:30 बजे की है। एक बच्ची कुछ सामान खरीदते बाजार जा रही है। एक युवक ने उसे रोका और कहा कि बच्ची को उसके पापा ने बुलाया है।

यह कहकर युवक उसे अपने साथ ले गया। वह बच्ची को धार्मिक स्थल की छत पर ले गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। तभी बच्ची हाथ छुड़ाकर वहां से भाग गई। 

बताया गया कि बच्ची ने घर जाकर अपने परिजनों को सारी बात बताई। परिजन सीधे घटनास्थल पर पहुंचे और धार्मिक स्थल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। यह फुटेज लेकर वे सीधे लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे और तहरीर दी। 

आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो परिजनों ने युवक की फोटो व्हॉट्सएप ग्रुप पर डाल दी। युवक की फोटो देखकर ब्रह्मपुरी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि यह युवक पहले भी इस तरह की हरकतें करता रहा है।

उसकी कोतवाली क्षेत्र में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान है। मामले में बात करने पर इंस्पेक्टर नजीर अली खां का कहना है कि आरोपी की पहचान हो गई है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed