फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man beaten to death in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में युवक की पीटकर हत्या, युवक की उपचार के दौरान दिल्ली अस्पताल में हुई मौत

Fri, 17 Jan 2020 03:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 17 Jan 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Man beaten to death in Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुजफ्फरनगर जनपद के अंकित विहार में मंगलवार शाम मामूली विवाद में कुछ लोगों ने युवक को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नाजुक हालत में युवक को जिला अस्पताल से पहले मेरठ और वहां से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। जहां गुरुवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अंकित विहार निवासी मोनू शर्मा (27 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार की मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने मोनू कोबुरी तरह से मारपीट की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 
विज्ञापन

घायल युवक को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ से युवक को दिल्ली रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह मोनू शर्मा की मौत हो गई। एसआई धीरज सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व युवक का किसी से झगड़ा हुआ था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

घायल युवक की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई है। युवक के परिजन फिलहाल शव के साथ दिल्ली में है। रात तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। युवक के साथ किसने और क्यों मारपीट की थी, इसकी भी जानकारी तहरीर आने के बाद ही मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed