फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man beaten to death in brahmpuri in meerut in doubt of thief

मेरठ के ब्रहम्पुरी में युवक की चोरी के शक में पीटकर हत्या, चार हिरासत में 

Sun, 02 Aug 2020 01:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 02 Aug 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
man beaten to death in brahmpuri in meerut in doubt of thief
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

उत्तर प्रदेश के मेरठ में  एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि स्थानीय लोगों ने युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया था जिसके बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी रविवार को मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ब्रहम्पुरी थानाक्षेत्र में एक संदिग्ध युवक शनिवार देर रात एक मकान में घुसा था। स्थानीय लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। इसके बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


एसपी सिटी डाॅ अखिलेश नारायण ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक युवक के पास के कुछ मोबाइल बरामद हुए हैं। हालांकि मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed