{"_id":"5f8463568ebc3e9bac5ef59e","slug":"man-attempted-suicide-by-strangle-himself-in-baghpat-sick-mother-died-by-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: खुद का गला रेतकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, घायल, सदमे से बीमार मां ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: खुद का गला रेतकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, घायल, सदमे से बीमार मां ने दम तोड़ा
Mon, 12 Oct 2020 07:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 12 Oct 2020 07:38 PM IST
सार
- कस्बे की गुर्जर कॉलोनी का मामला, टटीरी में गम का माहौल
विज्ञापन
चाकू
- फोटो : A
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में रेलवे स्टेशन के सामने गुर्जर कॉलोनी में सोमवार को युवक ने गृह क्लेश के चलते धारदार हथियार से अपनी गर्दन की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों से जैसे ही बेटे के गंभीर होने की जानकारी बीमार मां को मिली तो उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गुर्जर कॉलोनी निवासी अनुज (28) पुत्र सुभाष ने सोमवार को गृह क्लेश में धारदार हथियार से गर्दन की नस काट ली। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल लेकर जाने लगे। इस दौरान युवक ने करीब आधा घंटा हंगामा किया। पुलिस कमियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया अनुज की पत्नी अपने मायके गई हुई है। उसके नहीं लौटने के कारण घर में कलह हो गया था। परेशान होकर अनुज ने आत्मघाती कदम उठाया।
उधर, घायल अनुज की माता सुमन देवी (55) लंबे समय से बीमार चल रही है। जैसे ही अनुज के गंभीर घायल होने की जानकारी उसकी बीमार मां को मिली तो कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद कॉलोनी के लोगों में गम का माहौल बना हुआ हैं।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/