{"_id":"6058f9b88ebc3e59035466fd","slug":"man-arrested-with-duplicate-sports-items-meerut-news-mrt531245313","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्टस का नकली सामान बेच रहा व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्टस का नकली सामान बेच रहा व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
स्पोर्ट्स का नकली सामान बेचने वाला दबोचा
गंगानगर। इंचौली पुलिस ने सोमवार को स्पोर्ट्स का नकली सामान बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इंचौली में पिछले काफी समय से नकली सामान बेचे जाने की सूचना मिल रही थी।
सोमवार को पुलिस और ब्रांड प्रोटेक्टर इंडिया की टीम ने छापा मारा। इस दौरान आरोपी इदरीश को दबोचा गया।
टीम के अनुसार इदरीश मोहल्ला घासी स्थित मकान में एक ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली सामान तैयार कर रहा था। यह सामान इंचौली और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने कंपनी के डुप्लीकेट 100 पीस बैटिंग ग्लव्स और 50 पीस एल्बो बरामद किए। इनकी कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
--