फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man arrested for making lewd remarks at young women

Meerut News: युवतियों पर फब्तियां कसने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 09:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for making lewd remarks at young women
मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस ने जिसोरा गांव के पास स्थित काली नदी चौराहे से एक मनचले को गिरफ्तार किया। मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पा चौधरी ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि काली नदी चौराहे के पास एक युवक राह गुजर रही लड़कियों और महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा है और फब्तियां कस रहा है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए आरोपी मोनू निवासी गांव रछौती डेरियो को गिरफ्तार कर लिया। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना का कहना है कि मनचला मोनू को मिशन शक्ति टीम द्वारा मौके से लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार करते पकड़ा गया है, जिसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed