फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Makhdoompur fair started with half-baked preparations

Meerut News: आधी-अधूरी तैयारी के बीच शुरू हुआ मखदूमपुर मेला

Fri, 24 Nov 2023 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Makhdoompur fair started with half-baked preparations
हस्तिनापुर। आधी-अधूरी तैयारियों के बीच बृहस्पतिवार को मखदूमपुर मेले का शुभारंभ किया गया जो 27 नवंबर तक चलेगा। जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज आदि ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी ने गंगा घाट पर जाकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। हवन यज्ञ को आचार्य हरिओम शर्मा ने संपन्न कराया। इस दौरान एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि यह हमारी प्राचीन परंपरा है। जिन्हें आगे बढ़ना हमारा कर्तव्य है। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने मेले को साफ स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि गंगा को प्रदूषित होने से बचाने के लिए श्रद्धालु अपनी जिम्मेदारियां को समझे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की शुरुआत में संख्या को देखकर सभी तैयारियां को पूरा किया गया है हालांकि अभी कुछ तैयारी अधूरी है जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। ठेकेदार को सभी कमियों को पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उद्घाटन के बाद भी मेला स्थल पर कई तैयारी अधूरी है जिन्हें देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी श्रद्धालु बैरीकेडिंग से आगे बढ़कर गंगा स्नान न करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अन्य कई बिंदुओं पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्थाओं के मध्य नजर तैयारी को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




समय रहते तैयारी को किया जाए पूरा: एडीजी

हस्तिनापुर। मखदुमपुर गंगा घाट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में उद्घाटन के बाद शाम करीब तीन बजे एडीजी राजीव सभरवाल मेले में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने मेले में अधूरी व्यवस्था को देखकर नाराजगी जताई और उसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मखदूमपुर मेले के उद्घाटन के बाद एडीजी राजीव सभरवाल, एसपी देहात कमलेश बहादुर, सीओ आशीष शर्मा, एसडीएम अखिलेश यादव के साथ गंगा किनारे पर पहुंचे। उन्होंने गंगा किनारे लगे कम ऊंचाई के वॉच टावर को देखते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने गंगा किनारे जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश देने के निर्देश दिए। उसके बाद गंगा किनारे पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे, और उन्हें मुख्यालय से लिंक करने के निर्देश दिए। उन्होंने अलग से कंट्रोल रूम बनाने के भी निर्देश दिए। मेला स्थल और स्नान घाट को अलग-अलग प्वाइंट में रखा जाए। उन्होंने कहा कि मेले से जुड़ी हर अपडेट मुख्यालय को भेजी जाए।





महिला स्नान घाट पर तैनात होगी महिला पुलिसकर्मी
गंगा किनारे निरीक्षण के दौरान एडीजी ने कहा कि किनारों पर श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में होती है। इसलिए वहां पर स्नान करने वाले श्रद्धालु अपने स्थान को ना भूले। इसके लिए गंगा किनारे पर लगे सभी पॉल पर नंबरिंग की जाए। हर बिंदु पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात हो। महिला श्रद्धालुओं के लिए महिला सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी 24 घंटे गंगा किनारे पर रहेगी। ड्यूटी का निर्वहन न करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed