Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Major Dhyan Chand Sports University signs MoU with INFLIBNET to boost digital learning and research

खेल-शिक्षा में डिजिटल युग की शुरुआत: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय और INFLIBNET के बीच ऐतिहासिक समझौता

Wed, 23 Jul 2025 04:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 23 Jul 2025 04:26 PM IST
सार

सरधना स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय ने INFLIBNET सेंटर के साथ समझौता कर डिजिटल शोध और अध्ययन सामग्री की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस साझेदारी से विश्वविद्यालय के छात्रों और शोधार्थियों को राष्ट्रीय डिजिटल संसाधनों की सीधी पहुंच मिलेगी।

विज्ञापन
Major Dhyan Chand Sports University signs MoU with INFLIBNET to boost digital learning and research
खेल विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल शिक्षा को डिजिटल युग में ले जाते हुए मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय, सलावा ने INFLIBNET (सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र), गांधीनगर के साथ ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता 22 जुलाई को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Gold Prices: एक लाख के पार पहुंचीं 10 ग्राम सोने की कीमत, क्या और बढ़ेगा भाव? ये है वजह

विज्ञापन
Trending Videos

इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय अब INFLIBNET की अत्याधुनिक डिजिटल सुविधाओं जैसे ई-लाइब्रेरी, डिजिटल थीसिस रिपॉजिटरी, शोध गुणवत्ता जांच उपकरण, ई-मैटेरियल मैनेजमेंट सिस्टम और अनुसंधान सूचना नेटवर्क से जुड़ सकेगा। इससे विश्वविद्यालय के छात्र, शोधार्थी और फैकल्टी वैश्विक स्तर की प्रमाणिक अध्ययन सामग्री और शोध संसाधनों का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने कहा कि यह समझौता भारत की अग्रणी शोध संस्थाओं से जुड़ने की दिशा में एक मील का पत्थर है, जिससे शोध प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और गुणवत्ता से भरपूर होगी। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सुनील कुमार झा ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय जल्द ही अपना पहला शैक्षणिक सत्र प्रारंभ करने जा रहा है, और ऐसे समय में यह सहयोग छात्रों को वैश्विक स्तर की तैयारी देगा।

इस समझौते समारोह में INFLIBNET की निदेशक प्रो. देविका पी. मडाल्ली, संस्था से अभिषेक, विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह समझौता प्रदेश के पहले समर्पित खेल विश्वविद्यालय के डिजिटल और शोध उन्मुख विकास की नींव मजबूत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed