फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Major action of Income Tax Department, Engineer Sudhir Sharma raided on many bases including

चीफ इंजीनियर सुधीर शर्मा समेत कई के ठिकानों पर IT का छापा, कार्रवाई जारी

Fri, 16 Jun 2017 11:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 16 Jun 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
Major action of Income Tax Department, Engineer Sudhir Sharma raided on many bases including
आयकर विभाग का छापा

शुक्रवार तड़के आयकर विभाग की टीम ने कई जिलों में छापेमारी की। इस दौरान मेरठ में तैनात एरिगेशन डिपार्टमेंट के चीफ इंजीनियर सुधीर कुमार शर्मा से जुड़े कई ठेकेदारों के आवास पर छापेमारी की गई।

विज्ञापन



मेरठ में शुक्रवार को सुबह 6:00 बजे आयकर विभाग के 140 लोगों की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी की। बता दें कि कार्रवाई में मेरठ, दिल्ली नोएडा, गाजियाबाद व देहरादून आयकर कार्यालय की टीमें शामिल है।
विज्ञापन


मेरठ में तैनात एरिगेशन डिपार्टमेंट के चीफ इंजीनियर सुधीर कुमार शर्मा से जुड़े ठेकेदारों एवं रिश्तेदारों के आवास एवं अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई। सुधीर कुमार शर्मा के साथ ही ठेकेदार अजय कुमार गोयल के ठिकानों पर छापेमारी। सिंचाई विभाग के ठेकेदार अजय चौधरी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक हैं। उनके यहां सुबह से ही छापेमारी शुरू कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि मोदी बेनामी संपत्ति है जिसमें नगदी और सोने चांदी व जेवरात मौजूद हैं। आयकर विभाग की कारवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Major action of Income Tax Department, Engineer Sudhir Sharma raided on many bases including
आयकर विभाग का छापा

वहीं इन्हीं दोनों लोगों से जुड़े बाकी लोगों के मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ व दिल्ली के ठिकानों पर एक साथ शुरू की छापेमारी। सुधीर कुमार शर्मा के नोएडा सेक्टर -93 पार्शवनाथ अपार्टमेंट स्थित आवास पर भी छापेमारी शुरू। वहीं, ठेकेदार अजय कुमार के इंदिरापुरम स्थित कार्यालय पर भी कार्रवाई जारी। अभी हाल ही में ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी विमल कुमार शर्मा (आईएएस) और उनकी पत्नी मेरठ में तैनात आरटीओ ममता शर्मा के सेक्टर- 50 स्थित आवास समेत उनसे जुड़े सभी ठिकानों पर आयकर विभाग ने एक साथ छापेमारी की थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed