{"_id":"61674118b12dda24ba4f2a3d","slug":"main-accused-of-killing-gurdas-of-phaphunda-arrested-rod-recovered-and-sent-to-jail-kithor-news-mrt5605691106","type":"story","status":"publish","title_hn":"फफूंडा के गुरदास की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रॉड बरामद कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फफूंडा के गुरदास की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रॉड बरामद कर जेल भेजा
विज्ञापन

खरखौदा। एक सप्ताह पहले गांव फफूंडा में मारपीट के बाद 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने के मामले में पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मृतक पक्ष की ओर से छह लोगों को नामजद किया गया था।
एक सप्ताह पहले गांव फफूंड़ा में गुरदास पुत्र बुद्धू और वेद सिंह पक्ष के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चल गए थे। जिसमें 50 वर्षीय गुरदास गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन घायल गुरदास को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन वहां गुरदास की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने तुरंत ही गंभीर हालत में उसे खरखौदा सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। विरोध में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मृतक पक्ष की ओर से राजू, सचिन, रवि, मनोज, रोबिन व विशाल सहित छह लोगों को नामजद किया गया था। बुधवार को पुलिस ने नामजद आरोपी राजू को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।