फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   main accused of breaking the temple in meerut arrested after BJP and VHP activists created a ruckus

मेरठ: मंदिर तोड़ने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भाजपा और विहिप कार्यकर्ताओं ने किया था हंगामा

Wed, 03 Feb 2021 12:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Feb 2021 12:40 AM IST
सार

पूर्व के मुकदमे में जमानत करा चुका है मुख्य आरोपी योगेश सैनी 

विज्ञापन
main accused of breaking the temple in meerut arrested after BJP and VHP activists created a ruckus
पुलिस अधिकारी से बात करते भाजपा नेता विनीत शारदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शास्त्रीनगर में नई सड़क के पास शिव मंदिर तोड़े जाने के मुख्य आरोपी योगेश सैनी को नौचंदी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि बाद में उसे नोटिस देकर छोड़ दिया। अक्टूबर 2020 में दर्ज कराए गए मुकदमे में योगेश सैनी जमानत करा चुका है। 

विज्ञापन


भाजपा नेता सतीश गर्ग ने रविवार को मंदिर तोड़ने के मामले में योगेश सैनी निवासी आर्य नगर, सम्राट स्वीट्स के मालिक मुकुल शर्मा निवासी शास्त्रीनगर और उनके भाई विवेक शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकुल शर्मा को सोमवार रात नोटिस पर छोड़ दिया था। रविवार को नौचंदी पुलिस ने योगेश सैनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि योगेश पूर्व के मुकदमे में जमानत पर है। नए मुकदमे में सात साल से कम की सजा है। इसलिए उसे नोटिस देकर छोड़ा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

विधिक राय ली गई है
मंदिर के मामले में योगेश सैनी को गिरफ्तार किया गया है। विधिक राय के आधार पर नोटिस पर रिहा किया गया है। पूरे प्रकरण में पुलिस कार्रवाई कर रही है। डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

यह था मामला 
मंदिर परिसर की 430 मीटर जमीन की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। पूर्व पार्षद वीरेंद्र शर्मा ने डीएम और कमिश्नर से की शिकायत में आरोप लगाया था कि योगेश सैनी के दादा ने मंदिर के लिए जमीन दान देकर 1975 में मंदिर निर्माण कराया था। अब योगेश सैनी फर्जी कागजात तैयार कर जमीन कब्जा करने के लिए मंदिर तुड़वा रहा है। पुलिस का यह भी कहना है कि सम्राट स्वीट्स के मालिक ने इस जमीन का सौदा कर लिया है।

मंदिर निर्माण के लिए व्यापारी लामबंद
मंदिर निर्माण के लिए व्यापारी लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को पंडित महादेव शर्मा ने हनुमान चालीसा पाठ और भंडारे का आयोजन किया। पूर्व पार्षद सतीश गर्ग ने बताया कि मंदिर में मुख्य द्वार पर बोर्ड और अंदर देवी देवताओं के चित्र लगाए गए हैं।

जागृति विहार शास्त्रीनगर संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गांधी ने कहा कि मंदिर का भव्य निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed