{"_id":"5c7bc4fcbdec22737a369444","slug":"mahmood-madani-says-iaf-wing-commander-abhinandan-is-a-braveheart-pakistan-treatment-is-necessary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महमूद मदनी बोले, 'अभिनंदन' जांबाज, पाकिस्तान नहीं सुधरता तो इलाज जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूद मदनी बोले, 'अभिनंदन' जांबाज, पाकिस्तान नहीं सुधरता तो इलाज जरूरी
Sun, 03 Mar 2019 05:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 03 Mar 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
abhinandan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने कहा युवा देश की ताकत है। इंसानियत को कभी भी नहीं भुलाया जाना चाहिए। विंग कमांडर अभिनंदन जांबाज है। पाकिस्तान अगर नहीं सुधरता तो मुल्क उसका इलाज करने के लिए भी तैयार हैं। संगठन का उद्देश्य देश को सेवा के लिए मजबूत युवा तैयार करने हैं।
जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर से दिल्ली रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन में स्काउट एंड गाइड शिविर का आयोजन किया। युवाओं ने करतब दिखाए। पुलवामा के शहीदों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम और पत्रकारों से बातचीत में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि अभिनंदन जैसे सैनिकों पर देश को गर्व है। देश अभिनंदन का अभिनंदन करता है। पाकिस्तान जिस तरह की हरकतें कर रहा है, अगर वह बाज नहीं आता तो भारत उसका इलाज करना भी जानता है।

उन्होंने कहा कि मजबूत शरीर एवं मजबूत विचारधारा से ही देश सेवा की जा सकती है। यही वजह है कि जमीयत उलमा ए हिंद ने नौजवानों को स्काउट एंड गाइड की ट्रेनिंग देकर उनमें कौशल का विकास करने का बीड़ा उठाया है। ताकि समय पड़ने पर देश की सेवा की जा सकें। स्काउट एंड गाइड के प्रदर्शन की सराहना की। दुनिया में कामयाब इंसान वह है, जो इंसानियत के लिए काम करें और ऐसे इंसान को सारी दुनिया याद रखती है।
इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखा। सचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने युवाओं से देश के लिए कार्य करने का आह्वान किया। गुजरात से आए मौलाना सईद अहमद ने भी विचार व्यक्त किए। आयोजक एवं जमीयत उलेमा ए हिंद के जिला सचिव हाफिज कासिम सिद्दीकी, अहमद हमीद, मुफ्ती अब्बास, कारी अब्दुल वाजिद, कारी रागिब, हाफिज जुबैर, मौलाना अशरफ, मौलाना इमरान आदि रहे।

जमीयत देश के लिए तैयार करेगा स्वयंसेवक
विभिन्न गांव के सैकड़ों स्काउट एंड गाइड ने प्रस्तुति दी। जमीयत की ओर से जिलेभर के नौजवानों को जोड़कर उनमे देश की सेवा करने की भावना पैदा करने के साथ प्राकृतिक आपदा, बाढ़, भूकंप से बचाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। युवाओं ने आग के बीच से कूदकर , लंबी कूद, कलाबाजी, मानव मीनार बनाकर प्रस्तुति दी।
मंदिर का मामला कोर्ट में, इंतजार करें
जमीयत उलमा-ए हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने अयोध्या में मंदिर को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह मामला कोर्ट हैं। सभी को फैसले का इंतजार करना चाहिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/