फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mahilaaye apni shakti phechaane

'महिलाएं अपनी शक्ति पहचानें और शोषण के खिलाफ आवाज उठाएं'

Mon, 23 Jan 2017 10:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Mon, 23 Jan 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
mahilaaye apni shakti phechaane
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दंगल’ फिल्म से चर्चा में आईं महिला कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट और बबीता फोगाट रविवार को मेरठ पहुंचीं। मीडिया से औपचारिक बातचीत में गीता ने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति पहचानें। उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ आवाज उठाएं।

विज्ञापन


प्रशासन द्वारा आयोजित मतदाता महा जागरूकता अभियान में फोगाट बहनें लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने आईं थीं। गीता ने कहा कि महिलाओं पर जो भी अत्याचार करे उस पर सख्त कार्रवाई हो। एक सवाल के जवाब में कहा कि देश में महिला कुश्ती खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। लेकिन उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए परिवार और सरकार यदि उन्हें सहयोग करे तो वह देश ही नहीं विदेश में भी नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को कुश्ती के लिए और बेहतर प्रयास करने चाहिए। क्योंकि यह हमारी संस्कृति से जुड़ा खेल है।
विज्ञापन


रूढ़िवादिता पर प्रतिभा को बलि न चढ़ाएं
दंगल फिल्म में गीता का किरदार निभाने वाले जम्मू कश्मीर की जायरा का गीता फोगाट ने पूरा पक्ष लिया। असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पूछे गये सवाल पर गीता ने कहा कि बुर्का पहना या दूसरे कपड़े पहनना मुस्लिम धर्म की अपनी संस्कृति है। उस पर वह कुछ नहीं कहेंगी। लेकिन देश आज स्वतंत्र है। युवा पीढ़ी समझदार हो चुकी है। उसे रूढ़िवादिता में बांधकर नहीं रखा जा सकता है। इस पूरे मामले में हम जायरा वसीम के साथ हैं। इस दौरान बबीता फोगाट, गीता फोगाट के पति पवन कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed