{"_id":"60912b36052c070b933c9fa5","slug":"mahila-daroga-posted-in-meerut-accuses-police-station-in-charge-of-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला दरोगा के वीडियो से मचा हड़कंप, थाने में फूट-फूटकर रोई और फिर आत्महत्या का प्रयास, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महिला दरोगा के वीडियो से मचा हड़कंप, थाने में फूट-फूटकर रोई और फिर आत्महत्या का प्रयास, जानें क्या है मामला
Wed, 05 May 2021 12:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 05 May 2021 12:55 PM IST
सार
मेरठ में एक महिला दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। इस वीडियो में दरोगा की महिला थाना प्रभारी से नोकझोंक हो रही है।
विज्ञापन
थाने में मौजूद महिला दरोगा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक महिला दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। इस वीडियो में दरोगा की महिला थाना प्रभारी से नोकझोंक हो रही है। दरोगा का आरोप है कि एक माह से उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। वह महिला थाना प्रभारी पर ही उसकी वीडियो बनाने की बात भी कह रही हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो बिजली बंबा चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें अलका चौधरी नाम की दरोगा रोते हुए दिख रही है। इसके अलावा महिला थाना प्रभारी संध्या सिंह से उसकी नोकझोंक होती रही है। महिला दरोगा ने रोते हुए वीडियो न बनाने की बात कही।
विज्ञापन
उसने कहा कि एक महीने से टॉर्चर किया जा रहा है। वह दुपट्टे से खुद का गला दबाने की कोशिश भी करती दिख रही है। बमुश्किल वहां मौजूद लोगों ने मामले को संभाला। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद काफी समय तक पुलिस विभाग में इसकी चर्चा रही और इस पर बातें होती रहीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें
. भाजपा को झटका, विपक्ष को मिली संजीवनी, 27 वार्डों में मुरझाया कमल, हाथी और साइकिल की बढ़ी रफ्तार
. यूपी: रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह की हालत नाजुक, गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा कोरोना का इलाज