फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mahila constrable se churaakar bike chor dabochaa

महिला कांस्टेबलों से छुड़ाकर बाइक चोर को धुना

Sun, 17 Dec 2017 11:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 17 Dec 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
mahila constrable se churaakar bike chor dabochaa
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

तेजगढ़ी चौराहे के पास शनिवार दोपहर बाइक चोरी करते एक युवक को लोगों ने पकड़कर धुन डाला। सूचना पर मेडिकल थाने की दो महिला कांस्टेबल और एक सिपाही मौके पर पहुंचे। महिला कांस्टेबलों से छुड़ाकर भीड़ ने फिर से आरोपी को पीटा।

विज्ञापन


शनिवार को जागृति विहार निवासी राकेश कुमार बाइक से कृष्णा प्लाजा में पहुंचे थे। इस बीच एक युवक ने पेचकस से बाइक का लॉक तोड़ दिया। यह देख राकेश ने उसे पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भाग गया। इस दौरान भीड़ ने चोर को जमकर पीटा। सूचना पर मेडिकल थाने की दो महिला कांस्टेबल और एक सिपाही मौके पर पहुंचे। महिला कांस्टेबल आरोपी को ले जाने लगीं तो भीड़ ने फिर से आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान महिला कांस्टेबल भीड़ से जूझती रहीं और सिपाही तमाशबीन बना रहा।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने ऑटो बुलाया और आरोपी को किसी तरह भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। रास्ते में मेडिकल कॉलेज के पास आरोपी ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर कूदने की कोशिश भी की। थाने में पहले आरोपी ने अपना नाम रवि निवासी गांव बाफर बताया। वहीं बाद में रोमित निवासी बागपत बताने लगा। आरोपी युवक  ने बताया कि उसके दोस्त ने उसे फंसवा दिया। होटल में पार्टी करने के लिए पैसे जुटाने को बाइक चोरी कर सोतीगंज में बेचनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ मेडिकल बृजेश कुमार का कहना है कि आरोपी पहले भी बाइक चोरी कर चुका है। उसके साथी की तलाश की जा रही है। चोरी के बाद चार से पांच हजार में बाइक व एक्टिवा को सोतीगंज में बेचते हैं। एसओ का कहना है कि आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं आई है, लेकिन पुलिस ने अपनी तरफ से रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed