फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mahayagya prepares to fight Corona

कोरोना से लड़ने के लिए महायज्ञ की तैयारी शुरू

Fri, 13 Mar 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mahayagya prepares to fight Corona
कोरोना से लड़ने के लिए महायज्ञ की तैयारी
विज्ञापन

मेरठ। आर्य समाज थापरनगर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत 2077 को जिमखाना मैदान में होने वाले जनचेतना महायज्ञ के लिए बृहस्पतिवार को आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें यज्ञ की तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम गुरुकुल प्रभात आश्रम के तत्वावधान में किया जाएगा।
आयोजन के मुख्य संयोजक राजेश सेठी ने बताया कि करोना वायरस के संदर्भ में यज्ञ में आहुति दी जाने वाली सामग्री में विशेष औषधीय पदार्थों का समावेश किया जा रहा है। यज्ञ आश्रम के कुलाधिपति संत शिरोमणि स्वामी विवेकानंद सरस्वती के ब्रह्मत्व में होगा। कार्यक्रम जनसामान्य में वैदिक संस्कृति के प्रति अनुराग एवं भारतीय नववर्ष के स्वागत के लिए जागरूक करने में सफल रहेगा। 521 यज्ञकुंडों पर 2084 जोड़े शुद्ध गाय के घी एवं औषधि युक्त सामग्री से वेद मंत्रों के बीच आहुति देंगे। यज्ञ से पर्यावरण की शुद्धि के साथ शांति, सामाजिक सौहार्द और समरसता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने एवं प्रचार प्रसार के लिए आर्यजन प्रयत्नशील हैं। यज्ञ में विभिन्न विद्यालयों एवं गुरुकुलों के विद्यार्थियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों की सहभागिता रहेगी। अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, विश्व हिन्दू परिषद, शांतिकुंज, शिवसेना, बजरंग दल, सच, कोशिश आदि इस यज्ञ को संपन्न कराने में अपने सदस्यों को यजमान बनाएंगे। बैठक में अशोक सुधाकर, अजय गुप्ता, योगेश मुवार, अरुण जिन्दल, आचार्य वाचस्पति, अमित कांत, मनीष शर्मा, चंद्रकांत, सोहनवीर, देवेंद्र तोमर, संदीप पहल, सिद्धार्थ, विनोद चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed