फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mahavirashtak Deep Archana Created Spiritual History

Meerut News: महावीराष्टक दीप अर्चना ने रचा आध्यात्मिक इतिहास

Sat, 05 Sep 2026 09:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Mahavirashtak Deep Archana Created Spiritual History
2 दिसंबर 2023 से अनवरत जारी साधना में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की भगवान महावीर की दीप अर्चना
विज्ञापन

अहिंसा और आत्मजागरण का लिया संकल्प
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। प्रज्ञ सागर महाराज के दिशा निर्देशन में दो दिसंबर 2023 से चल रही महावीराष्टक दीप अर्चना की 1008 वीं कड़ी 5 सितंबर 2026 को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के वातावरण में संपन्न हुई।
जैन समाज वेस्टर्न कचहरी रोड मंदिर और जैन समाज असौड़ा हाउस मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने भगवान महावीर स्वामी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर महावीराष्टक का भक्ति भावपूर्वक पाठ एवं अर्चना की। दीपों की जगमगाहट और सामूहिक भक्ति से पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो उठा। महावीराष्टक दीप अर्चना का उद्देश्य भगवान महावीर स्वामी के दिव्य संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना और श्रद्धालुओं को नियमित जिन आराधना, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक साधना से जोड़ना है। इस साधना के माध्यम से भक्तजन आत्मशुद्धि, अहिंसा, संयम और सद्भाव की प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


वीर संजय जैन भगत ने कहा कि 1008 वीं दीप अर्चना इस निरंतर आध्यात्मिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दीप अर्चना में प्रज्वलित प्रत्येक दीप केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं बल्कि आत्मजागरण, अहिंसा, संयम और भगवान महावीर के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने के संकल्प का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed