{"_id":"5fc221ee4676492215249fdc","slug":"mahavir-tyagi-panel-wins-in-meerut-bar-association-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव: महावीर त्यागी पैनल बना विजेता, खुशी से झूम उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव: महावीर त्यागी पैनल बना विजेता, खुशी से झूम उठे लोग
Sat, 28 Nov 2020 03:40 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 28 Nov 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
महावीर त्यागी पैनल विजेता
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव में महावीर त्यागी पैनल विजेता बना है। शुक्रवार को पंडित नानक चंद सभागार में शुरू हुई मतगणना देर रात तक पूरी नहीं हो पाई थी। दिनभर में कुल 1500 वोट ही गिने गए। इसके आधार पर अध्यक्ष पद पर महावीर सिंह और महामंत्री पद पर सचिन चौधरी आगे चल रहे थे। चुनाव अधिकारी मंडल ने निर्णय लिया था कि बचे मतपत्रों की गिनती शनिवार को की जाएगी।
विज्ञापन
एक घंटे तक रुकी गिनती
गुरुवार को मेरठ बार एसोसिएशन के प्रबंध समिति का वार्षिक चुनाव हुआ था। इसमें 2457 वोट पड़े थे। शुक्रवार को मतपत्रों की गिनती के दौरान दोनों पैनल के समर्थकों में विवाद हो गया था। इसके चलते करीब एक घंटे तक गिनती रुकी रही।
विज्ञापन
वहीं अध्यक्ष और महामंत्री पद पर महावीर सिंह त्यागी और उन्हीं के पैनल के सचिन चौधरी का जीतना तय माना जा रहा है। वह दूसरे पैनल के प्रत्याशी से बहुत आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/