{"_id":"6919ade0174e9f30b5071d32","slug":"mahatma-hansraj-dedicated-his-entire-life-to-dav-college-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1029409-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महात्मा हंसराज ने डीएवी कॉलेज को अर्पित किया पूरा जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महात्मा हंसराज ने डीएवी कॉलेज को अर्पित किया पूरा जीवन
विज्ञापन
- आर्य समाज बुढ़ाना द्वार पर हुआ 73 वां राष्ट्र रक्षा यज्ञ
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज समाज मंदिर बुढाना द्वार पर 73 वां राष्ट्र रक्षा यज्ञ हुआ। राजेंद्र शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया। यजमान मनोरमा रस्तोगी का परिवार रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश गुप्ता ने की। मुख्य वक्ता आर्य कन्या गुरुकुल के संचालक आचार्य प्रमोद शास्त्री ने कहा कि महात्मा हंसराज ने अपना सारा जीवन डीएवी कॉलेज को निशुल्क सेवा में अर्पित कर दिया।
आचार्य प्रमोद शास्त्री ने बताया कि महात्मा हंसराज के बड़े भाई मुलखराज ने उनके परिवार का भरण पोषण किया। लाला लाजपत राय ने भी अपना सारा जीवन देश को समर्पित किया। जिला प्रधान सुशील बंसल ने कहा लाल लाजपत राय साइमन कमिशन के खिलाफ प्रदर्शन में लाठियां खाई। ऐसे में उनकी मृत्यु हो गई। लाला लाजपत राय के अंतिम शब्द थे मेरे शरीर पर पड़ी भी एक एक लाठी अंग्रेजी सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेगी। मंच संचालन मंत्री संजय गुप्ता ने किया। सभागार में अनेक लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर योगेश गुप्ता, विजय आर्य, सोम प्रकाश रस्तोगी, तरुण रस्तोगी, गीता बंसल, लता, रेखा गुप्ता, आभा रहीं।