{"_id":"6ade046591becba80d069e36","slug":"maharshi-dayanands-contributions-were-remembered-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1339230-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महर्षि दयानंद के योगदान को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महर्षि दयानंद के योगदान को याद किया
विज्ञापन
आर्य समाज मंदिर बुढ़ाना गेट में चतुर्वेद पारायण यज्ञ शृंखला का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टरमेरठ।
आर्य समाज मंदिर बुढ़ाना गेट पर रविवार को चतुर्वेद पारायण यज्ञ शृंखला के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समन्वय प्रमुख अरुण जिंदल रहे।
यज्ञ में अमित कांत यजमान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के व्यवस्था विभाग द्वितीय के प्रमुख कपिल कुमार ने की।
शरद पूर्णिमा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने चांदनी में खीर रखने की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में विभिन्न त्योहारों के पीछे धार्मिक मान्यताओं के साथ साथ प्रकृति से जुड़ी परंपराएं भी रही हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कपिल कुमार ने महर्षि दयानंद सरस्वती के देश की क्रांति में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस विषय पर गीत भी सुनाया। जिला प्रधान सुशील बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों के बलिदान दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाने चाहिए। यह कार्य सरकारों को भी प्राथमिकता से करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन मंत्री संजय गुप्ता ने किया। इस दौरान सोम प्रकाश रस्तोगी, चंद्रगुप्त कथूरिया, विजय आर्य, नरेश, योगेश गुप्ता, मनोज रहे।