फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maharas is a wonderful union of the soul with God: Gopal Krishna

आत्मा का परमात्मा से अद्भुत मिलन है महारास : गोपाल कृष्ण

Fri, 05 Jun 2026 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Maharas is a wonderful union of the soul with God: Gopal Krishna
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। नमामि राधे ट्रस्ट मोदीनगर की ओर से बाबा औघड़नाथ मंदिर परिसर में चल रही कथा में कथा व्यास गोपाल श्रीकृष्ण भारद्वाज ने श्रीकृष्ण की महारास लीला का अनुपम वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महारास मात्र नृत्य नहीं, आत्मा का परमात्मा से अद्भुत मिलन है।
उन्होंने बताया कि जब पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा संपूर्ण कलाओं से युक्त था और वृंदावन का वातावरण अत्यंत रमणीय था। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बंसी बजाई। उस दिव्य नाद को सुनकर ब्रज की गोपियां सब कुछ त्यागकर उनके पास पहुंच गईं। श्रीकृष्ण ने पहले उनकी परीक्षा लेते हुए उन्हें घर लौट जाने का उपदेश दिया। गोपियों ने कहा कि उनका मन, प्राण और चित्त सब कुछ श्रीकृष्ण में ही स्थित है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ महारास का आरंभ किया। प्रत्येक गोपी के साथ एक-एक कृष्ण उपस्थित हो गए और प्रत्येक गोपी को अनुभव हुआ कि श्रीकृष्ण केवल उसी के साथ हैं। यह संकेत है कि परमात्मा प्रत्येक जीव के हृदय में पूर्ण रूप से विद्यमान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा व्यास ने महारास के आध्यात्मिक स्वरूप की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि गोपियां जीवात्माओं का, श्रीकृष्ण परमात्मा का, बंसी का स्वर परमात्मा के आह्वान का और घर छोड़कर आना संसार के बंधनों से ऊपर उठने का प्रतीक है। रास आत्मा और परमात्मा के प्रेमपूर्ण तादात्म्य का दिव्य उत्सव है। रास के मध्य गोपियों के मन में सूक्ष्म अहंकार उत्पन्न हुआ कि श्रीकृष्ण उन पर विशेष कृपा कर रहे हैं। उसी क्षण भगवान अंतर्धान हो गए। इससे शिक्षा मिलती है कि जहां अहंकार आता है, वहां ईश्वर का अनुभव ओझल हो जाता है।

सत्यव्रत की कथा के माध्यम से समझाया गया कि जहां सत्य होता है, वहां लक्ष्मी, यश और धर्म निवास करते हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता विवेक बाजपेयी, पंडित राजू, देवयानी, वाणी, अर्जुन, नीरज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed