{"_id":"681e4b95e4efe1749c0c0ab2","slug":"maharana-prataps-processions-were-taken-out-with-great-pomp-meerut-news-c-27-1-bij1007-149489-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकालीं महाराणा प्रताप की शोभायात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकालीं महाराणा प्रताप की शोभायात्राएं
Sat, 10 May 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 10 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी से
बिजनौर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। जिला मुख्यालय, धामपुर तथा अन्य शहरों में शोभायात्राएं निकालीं और यज्ञ किए गए। समाज के लोगों से महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
जिला मुख्यालय पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की प्रदर्शनी मैदान में सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी रहे। नगर में ट्रैक्टरों से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में युवाओं ने तलवार भी लहराई। शोभायात्रा शास्त्री चौक स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुई।
धामपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ की ओर से आरएसएम तिराहा स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर यज्ञ किया गया। राष्ट्रीय नशा मुक्त भारत अभियान, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के कार्यकर्ताओं ने नगर में शोभायात्रा निकाली। यज्ञ जितेंद्र पाल सिंह गहलौत ने संपन्न कराया। उधर, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नगर में शौर्य यात्रा निकाली। सौरभ ठाकुर, अजीत राणा, शेखर, जयवीर सिसोदिया, पवन वत्स, महेश सिंह, भानु प्रताप सिंह, मुकुल चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
हल्दौर में क्षत्रिय राजपूत सभा के तत्वावधान में लोग महाराणा प्रताप तिराहे पर पहुंचे। प्रतिमा स्थल परिसर में पंडित सोमेश्वर दत्त पंकज ने हवन कराया। नगर अध्यक्ष टीकम सिंह, महामंत्री राकेश कुमार, अशोक कुमार चौहान, अभिषेक चौहान, पीयूष चौहान आदि मौजूद रहे। उधर, नगर के जीएसएन इंटरनेशनल एकेडमी, डॉक्टर फकीरचंद सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वीर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई।
गांव जैतरा स्थित मां शांति बाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. इंद्रवीर सिंह ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। आचार्य प्रकाश सिंह ने काव्यपाठ किया।
नगीना में बढ़ापुर बस स्टैंड पर आरबीएस फिलिंग स्टेशन की तरफ से महाराणा प्रताप जयंती पर रहगीरों को शरबत पिलाया गया। ब्लॉक कोतवाली प्रमुख तृप्ति राजपूत, भूपेंद्र चौहान, पंकज राजपूत, चेतन चौहान, हर्षवर्धन, बृजेश कुमार रहे।
रेहड़ में कासमपुरगढ़ी स्थित रिसोर्ट में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि साधना सिंह ने क्षत्रिय समाज की एक विधवा महिला को एक लाख 25 हजार की आर्थिक मदद की। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, विधायक जसपुर आदेश चौहान, ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार, मलकीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, एसडीएम रितु रानी, सीओ राजेश सोलंकी रहे।