फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maharaja Agrasen Jayanti celebrated with great pomp

Meerut News: धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती

Mon, 22 Sep 2025 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen Jayanti celebrated with great pomp
सरधना। अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की जयंती में देवी मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। संग
अग्रसेन मूर्ति स्थल पर कढ़ी चावल के भंडारे का आयोजन, हजारों ने लिया प्रसाद
विज्ञापन

सरधना। वैश्य समाज के महानायक और अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की जयंती सोमवार को श्री अग्रसेन युवा मंच के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह आयोजन देवी मंदिर के सामने स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया।
मंच द्वारा कढ़ी चावल के भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंच के सदस्य ललित गुप्ता ने बताया कि यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है कि हम महाराजा अग्रसेन की जयंती नवरात्रि के प्रथम दिन मनाकर उनके आदर्शों को स्मरण करते हैं। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन न केवल एक न्यायप्रिय शासक थे, बल्कि उन्होंने लोकतांत्रिक शासन प्रणाली, धार्मिक स्वतंत्रता और पशुबलि पर प्रतिबंध जैसी अनेक ऐतिहासिक पहल की थी।
विज्ञापन

ललित गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने राम, कृष्ण और महात्मा बुद्ध की भांति त्याग, तपस्या, प्रेम और भाईचारे को जीवन में उतारा और समाज को संगठित किया। आज वैश्य समाज न केवल व्यापार के क्षेत्र में बल्कि प्रशासन, राजनीति और सामाजिक कार्यों में भी अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अंकुर गुप्ता, अतुल गुप्ता, लक्ष्मण अग्रवाल, काव्य बंसल, अमन गुप्ता, मुदित माहेश्वरी, रक्षित गर्ग, विकास कंसल, ओम गुप्ता, रजत गोयल, कशिश गर्ग, वैभव बंसल, अंशुल गुप्ता, उज्ज्वल मित्तल, अर्चित बंसल, नवीन बंसल, संजीव गुप्ता, आलोक जैन, अंबुज प्रकाश, नीरज गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed