फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mahakumbh: A fleet of 250 roadways buses from Meerut is ready to go to Prayagraj

Mahakumbh: मेरठ से ढाई साै रोडवेज बसों का बेड़ा प्रयागराज जाने के लिए तैयार, 7 फरवरी को लाैटेंगी

Wed, 15 Jan 2025 12:22 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 15 Jan 2025 12:22 AM IST
सार

बुधवार से लगभग चार बसों को प्रयागराज भेजा जाएगा। हालांकि इन बसों को पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं लेकिन फिर भी प्रतिदिन बसों को प्रयागराज भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Mahakumbh: A fleet of 250 roadways buses from Meerut is ready to go to Prayagraj
महाकुंभ में जाएंगी मेरठ डिपो की रोडवेज बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए मेरठ डिपो की 121 और सोहराब गेट डिपो से 130 रोडवेज बसों का बेड़ा तैयार हो गया है। रविवार को मेरठ डिपो से दो बसों को प्रयागराज के लिए रवाना किया। पहले दिन पर्याप्त यात्री नहीं मिल पाए। फिर भी अधिकारियों का प्रयास है कि बुधवार से लगभग चार बसों को प्रयागराज भेजा जाएगा। उधर, सोहराब गेट डिपो से प्रतिदिन चार बसें प्रयागराज भेजी जा रही हैं। 23 जनवरी तक सभी बसें प्रयागराज भेज दी जाएंगी। सभी बसें सात फरवरी को वापस लौटेंगी। 

विज्ञापन

प्रयागराज में महाकुंभ के दूसरे व तीसरे शाही स्नान के लिए मेरठ क्षेत्र के श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए रोडवेज को लगाया गया है। सभी बसों को रिपेयर करके तैयार कर लिया गया है।

अगर मेरठ डिपो और सोहराब गेट डिपो की बात करें तो दोनों से 251 रोडवेज की बसों को प्रयागराज लगाया गया है। इनमें जहां सोहराब गेट बस डिपो से शाम के समय चार बसें प्रयागराज के लिए रवाना हो रही हैं। वहीं रविवार को पहली बार मेरठ डिपो से भी दो बसों को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। 

यह भी पढ़ें: तिलवाड़ा का तिलिस्म: खोदाई में मिले मृदभांड, नए पुरावशेषों का इंतजार, कुर्डी टीले पर भी उत्खनन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें भैसाली बस अड्डे से सुबह 11 बजे और दूसरी बस शाम तीन बजे यात्रियों रवाना की गईं। सोहराब गेट डिपो के स्टेशन प्रभारी आसिफ अली ने बताया कि 20 जनवरी से 23 जनवरी तक सभी बसें प्रयागराज भेज दी जाएंगी।

फिलहाल सर्दी की वजह से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम है। दूसरे व तीसरे स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। मेरठ क्षेत्र से प्रयागराज जाने वाली सभी बसें सात फरवरी को वापस लौटेंगी। आरएम संदीप नायक का कहना है कि शासन के आदेशानुसार सभी रोडवेज बसें प्रयागराज महाकुंभ के लिए तैयार हैं। बसों को भेजा जाना शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed