{"_id":"5aac17774f1c1ba3238b58cd","slug":"mahaayag-ke-liye-taiyaari-poori","type":"story","status":"publish","title_hn":"महायज्ञ के लिए तैयारी पूरी, आज निकलेगी कलश यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महायज्ञ के लिए तैयारी पूरी, आज निकलेगी कलश यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैसाली मैदान में 18 मार्च से शुरू होने वाले श्री अयुतचंडी महायज्ञ के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मैदान रंगोली और हरे रंग से सजकर तैयार है। आज भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। मैदान में धार्मिक पुस्तक आदि की स्टॉल भी लगाई जा रही हैं।
मानव कल्याण के लिए ‘यज्ञ से शुद्धि, प्रदूषण से मुक्ति’ भाव को लेकर क्रांतिधरा पर अब तक का सबसे बड़ा श्री अयुतचंडी महायज्ञ होने जा रहा है। महायज्ञ से पहले शनिवार (आज) भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा सुबह आठ बजे काली पलटन स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर से प्रारंभ होगी। इसमें 1100 महिलाएं शामिल होंगी। 250 महिलाओं की प्रत्येक टोली के बीच कीर्तन मंडली चलेगी। यात्रा में ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए बैंडबाजा और लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जाएगा। महायज्ञ में एक करोड़ आहुतियां दी जाएंगी। कलश यात्रा में स्वामी दिव्यानंद जी महाराज को स्पेशल जीप रथ पर बैठाया जाएगा। संतों के ठहरने के लिए पंडाल लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर ही 1100 कलश तैयार किए गए हैं। वहीं देर रात तक भैसाली मैदान में काफी संख्या में संत पहुंच गए।
विशाल भजन संध्या होगी
भैसाली मैदान पर जहां सुबह कलश यात्रा होगी वहीं कलश स्थापना के बाद भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। महाआरती भी होगी। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे।