फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mahaarati on Shani Jayanti, Bajrang Bali praised

शनि जयंती पर महाआरती, बजरंग बली का किया गुणगान

Wed, 28 May 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Mahaarati on Shani Jayanti, Bajrang Bali praised
मेरठ..कंवलजीत..बडमावास के उपलक्ष में पीएल शर्मा रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में ॐ सेवा समिति
मेरठ। शहर के सभी शनि देव मंदिरों में शनि जयंती पर धार्मिक अनुष्ठान किए गए। मंदिर में महाआरती, हवन, अभिषेक, पूजन और भंडारा किया गया। सिद्धपीठ संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ शनि धाम मंदिर में महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज ने यज्ञ कराया। यजमान हर्षित गुप्ता, विमल, सचिन, कपिल रहे। इस दौरान बजरंग बली का गुणगान किया गया। वहीं, महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना के लिए वट सावित्री व्रत किया।
विज्ञापन

शनि देव का भव्य शृंगार किया गया। तेलाभिषेक अमित जैन ने किया। ढोल, नंगाड़े, ढोलक, मृदंग सहित अन्य वाद्य यंत्रों के साथ महाआरती की गई। इस दौरान देवेंद्र, अनिल शर्मा, नवीन आदि रहे। बजाजा स्थित शनि धूना मंदिर में बाबा का स्नान किया गया। पंडित दीपक शास्त्री ने पंचामृत से स्नान कराया। रात आठ बजे महाआरती हुई। लाल मिर्च से भगवान का हवन किया गया। इस अवसर पर अखिल माहेश्वरी, प्रतीक जैन, अनमोल जैन, जितेंद्र मणि, विपिन अग्रवाल, सुरेश भार्गव रहे। इसी क्रम में शनि देव मंदिर माधवपुरम, शनि देव मंदिर मवाना अड्डा, गंगानगर डिवाइडर रोड, तिलक पार्क, बुढ़ाना गेट आदि स्थानों पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

पीएल शर्मा रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में ओम सेवा समिति ने भंडारा किया। समिति के अध्यक्ष सुधीर रस्तोगी और शिप्रा रस्तौगी ने पूजन किया। मंत्रोच्चारण पंडित विवेक ने किया। गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए मीठा पानी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर विभिन्न स्थानों पर वट वृक्ष की पूजा की। सदर वेस्ट एंड रोड पर बीना, भावना, प्रीति, राधिका, रंजना, हिमांशी, आशा, कविता रहीं। वहीं, महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगवाई और भव्य शृंगार किया। इस अवसर पर ज्योति शर्मा, ललिता, राखी, नीरू, मंजू आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed