{"_id":"5d409a948ebc3e6cc17cb5de","slug":"maha-shivratri-2019-five-lakhs-shivbhakt-was-worship-in-baba-aughardnath-mandir-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि 2019: ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर पर 5.50 लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि 2019: ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर पर 5.50 लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक
Wed, 31 Jul 2019 12:59 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
औघड़नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करते शिवभक्त
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शिवरात्रि के मौके पर काली पलटन स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर पर करीब साढ़े पांच लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। दर्जनों कांवड़िये दंडवत (लेटकर) मंदिर गर्भ में पहुंचे। जलाभिषेक के दौरान कांवड़ियों को संभालने और व्यवस्था बनाने में लगे पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों के पसीने छूट गए। इसके अलावा शहर के अन्य शिवालयों में भी भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
मंदिर में सोमवार को द्वादशी और मंगलवार दोपहर दो बजे तक त्रयोदशी का जल चढ़ाया गया। दोपहर तीन बजे से चतुर्दशी में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। शिवरात्रि पर लगातार 48 घंटे तक भगवान शिव का अभिषेक किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि त्रयोदशी और चतुर्दशी में करीब साढ़े पांच लाख शिवभक्तों ने मंदिर में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
कपाट खुलने से पहले लगीं कतारें
मंदिर कमेटी ने कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक के लिए विशेष रूप से दोपहर तीन बजे से समय निर्धारित कर दिया था, लेकिन दोपहर दो बजे से ही कांवड़ियों की कतार लग गई। मंदिर के गरुड़ द्वार से नैन्सी चौराहे, मंदिर से अन्नपूर्णा मंदिर तक कांवड़ियों की लाइनें लगी रहीं। देर रात तक भक्त भोले बाबा के दर्शन को उत्साहित रहे।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/