फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Made their mark at the skating championship, winning 5 medals

Meerut News: स्केटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, जीते 5 पदक

Sun, 18 Oct 2026 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Made their mark at the skating championship, winning 5 medals
पदक जीतने वाले ट्रांसलेट के खिलाड़ी कोच के साथ (स्रोत संस्थान ) मवाना
मवाना। मेरठ जेपी एकेडमी में रविवार को आयोजित ओपन इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 में ट्रांसलम एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के दौरान अंडर-5 फैंसी इनलाइन स्केटिंग में शौर्य त्यागी, अंडर-7 इनलाइन स्केटिंग में कवि नगर ने उत्कृष्ट स्केटिंग का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अंडर-5 एडजस्टेबल स्केटिंग में आरुष शर्मा और अंडर-11 क्वाड्स स्केटिंग में माधव पंवार ने रजत पदक जीता, जबकि अंडर-11 फैंसी इनलाइन स्केटिंग में अभिनंदन ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के अध्यक्ष सीमांत जैन एवं प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed