फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Made objectionable post by creating a fake account of the girl

Meerut News: युवती का फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट की

Sun, 03 Nov 2024 04:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Made objectionable post by creating a fake account of the girl
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसका गलत इस्तेमाल किया गया है। युवती के भाई ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि एक अज्ञात आरोपी ने उसकी बहन के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी है। आरोपी उस आईडी का गलत इस्तेमाल कर रहा है। आरोपी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहा है। इस कारण उसकी बहन सदमे में है। आरोप है कि आरोपी ने पूर्व में भी उसकी बहन के नाम से फर्जी आईडी बनाकर गलत इस्तेमाल किया था। इसके बाद फिर से आरोपी ने फर्जी आईडी बना ली है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed