फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Made fake Facebook ID of IG, tried to cheat

साइबर ठगों ने आईजी मेरठ रेंज की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, 20 हजार रुपए मांगे

Wed, 10 Feb 2021 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Made fake Facebook ID of IG, tried to cheat
मेरठ। आईजी मेरठ रेंज की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से ठगी हो रही है। शास्त्री नगर के एक युवक से 20 हजार की मांग की गई है। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी मयंक अग्रवाल के फेसबुक अकाउंट पर आईजी रेंज की फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। मयंक ने उसे स्वीकार कर लिया। तभी मेसेंजर पर मेसेज कर उससे 20 हजार की डिमांड की गई। मयंक समझ गए कि यह आईडी फर्जी है। दोनों तरफ से मेसेज पर बात का सिलसिला शुरू हो गया। मयंक ने मोबाइल नंबर भी ले लिया और पुलिस को जानकारी दे दी।
विज्ञापन

हरियाणा से चल रहा था फर्जी अकाउंट
फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को ठगने वाले मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने बताया कि यह फर्जी अकाउंट का संचालन हरियाणा के होडल जिले से हो रहा है। उक्त पेटीएम धारक का पता बुलंदशहर और रायबरेली का होना बताया गया है। इस मामले की जांच साइबर और शर्मिला सेल द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग सावधान रहें
लोग सावधान रहें। फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर साइबर ठग लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे फर्जी मेसेज या किसी भी फोन कॉल पर विश्वास न करें। - प्रवीण कुमार, आईजी मेरठ रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed