{"_id":"6a451729e6e805e649084b41","slug":"machhra-cricket-club-won-the-match-by-14-runs-meerut-news-c-72-1-mct1009-155526-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: माछरा क्रिकेट क्लब ने 14 रन से मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: माछरा क्रिकेट क्लब ने 14 रन से मैच जीता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सोनीपत और माछरा क्रिकेट क्लब की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें माछरा क्रिकेट क्लब की टीम ने 14 रन से जीत प्राप्त की।
माछरा क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। टीम की ओर से मनप्रीत, नीरज और मनी ने शानदार पारी खेली। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनीपत इलेवन की टीम 20 ओवर में 122 रन ही बना सकी। माछरा की टीम ने 14 रन से जीत प्राप्त की। टीम की जीत के बाद हनी क्रिकेट एकेडमी के कोच दीपक सिद्धू ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सुभाष, गोलू, जोगेंद्र आदि ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।